पीएम मोदी से बात कर भावुक हुए पैरालंपिक खिलाड़ी, बोले- ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 9 सितंबर को भा्रतीय पैरा एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किए। इसी महीने सपन्न हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के पैरा एथलीटों ने 19 पदक जीते थे जिनमें पांच गोल्ड मेडल थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए कई खिलाड़ी भावुक हो गए। इन एथलीटों ने कहा कि आज तक ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया।  भारतीय पैराएथलीटों से अपनी इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कहा, कल 12 सितंबर को उन चैंपियन के साथ बातचीत होगी जिन्होंने टोक्यो में पूरे देश को गौरवान्वित किया।

आज तक नहीं मिला ऐसा सम्मान

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई पैरा एथलीट बहुत भावुक हो गए। पीएम मोदी ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत परिश्रम किया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि आपने पांच दिन में हमारे खेल को जन-जन तक पहुंचा दिया ऐसा आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। वहीं पैरालंपिक में मेडल लाने से चूक गए एथलीटों ने प्रधानमंत्री से वाद किया कि अगली बार जब वह आप से मिलेंगे तो मेडल भी साथ होगा। पीएम ने कहा कि जिद का अपना महत्व होता है, इस बार जो कमी रह  गई उसे बोझ मत बनने देना। 

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए हो वर्कशॉप का आयोजन

प्रधानमंत्री ने दिव्यांग एथलीटों पर बात करते हुए कहा, पैरा खिलाड़ियों कों कोचिंग कराना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि वे शारीरिक क्षमता के अलावा मानसिक तौर पर भी आम खिलाड़ियों से अलग हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन होना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

Khatron Ke Khiladi 11: शॉकिंग एलिमिनेशन, सेमी फिनाले में बाहर हो गया ये मजबूत कंटेस्टेंट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 सितम्बर 2021। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का सेमी फिनाले वीक चल रहा है। शनिवार प्रसारित एपिसोड में विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी और अभिनव शुक्ला के बीच एलिमिनेशन स्टंट हुआ। यह स्टंट बास्केट बॉल जैसा था जहां हाइट पर एक प्लेटफॉर्म पर खड़े […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान