मलाइका अरोड़ा का बोल्ड कपड़े पहनने पर जवाब, स्कर्ट की लंबाई के आधार पर जज करना गलत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 जनवरी 2022। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने विचारों को लेकर काफी मुखर रही हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर जज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मलाइका ने बताया कि किस तरह महिलाओं को उनके कपड़ों और फिजीक के लिए जज किया जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि ड्रेसिंग हर किसी की निजी चॉइज है, ये फैसला उनका है कि वो किस तरह के कपड़े पहनना चाहते हैं। मलाइका ने कहा, ‘मैं बेवकूफ या पागल नहीं हूं, मुझे पता है कि मुझ पर क्या अच्छा लगेगा।’ बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘एक औरत को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई के आधार पर या उसकी नेकलाइन की गहराई आधार पर जज किया जाता है। मैं ऐसे जिंदगी नहीं जी सकती कि लोग मेरी हेमलाइन या नेकलाइन के बारे में क्या कहते हैं।’

कपड़ों को लेकर सबकी अपनी है चॉइज
मलाइका ने कहा, ‘ड्रेसिंग बहुत पर्सनल चॉइज है। आप कोई खास सोच रख सकते हैं लेकिन हो सकता है कि वो मुझे ना जमे। मैं अपना तरीका सब पर लागू नहीं कर सकती। मेरी निजी चॉइज मेरी निजी चॉइज होनी चाहिए और सामने वाले के लिए भी ऐसा ही होना चाहिए। ताकि मैं किसी पर फैसला नहीं सुना सकूं कि सुनो तुमने  ऐसे कपड़े क्यों पहन रखे हैं?’

मैं बेवकूफ या पागल नहीं हूं
मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मैं सहज महसूस करती हूं, और आखिर में मैं बेवकूफ या पागल नहीं हूं। अगर कल को मुझे लगेगा कि चीजें कुछ ज्यादा ही हो रही हैं तो मैं ऐसा नहीं करूंगी। लेकिन फिर से वही कहना चाहूंगी कि ये मेरा चुनाव है। अगर मैं अपने शरीर, पहनावे और बाकी चीजों को लेकर कंफर्टेबल हूं तो आपको भी दायरे में रहना चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ी, चुनाव के पहले दो चरणों में मिलेगी ढील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है. प्रतिबंध की यह समयसीमा 22 जनवरी को समाप्त हो रही थी. चुनाव आयोग ने जब 8 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ