आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर गूगल, फेसबुक से पूछे जाएंगे सवाल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जून 2021 । सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसद की स्थायी समिति ने अब फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों को समन जारी करके 29 जून को अपने समक्ष पेश होने को कहा है। समिति इन कंपनियों से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और सोशल ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की रोकथाम पर उनके विचार जानेगी।

संसद भवन एनेक्सी में मंगलवार शाम 4 बजे समिति के सदस्यों, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों और फेसबुक और गूगल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह बैठक होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य शशि थरूर की अगुवाई वाली इस समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्य हैं। बैठक के एजेंडे के मुताबिक, बैठक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और डिजिटल दुनिया में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देने सहित सोशल ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफार्मों के दुरुपयोग की रोकथाम विषय पर फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों के विचारों को सुनने के लिए है। हाल ही में समिति ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचारों के दुरुपयोग को रोकने के तौर-तरीकों पर ट्विटर को 18 जून को पेश होने के लिए बुलाया था। दरअसल, केंद्र सरकार के नए सूचना प्रौद्योगिकी नियम 26 मई से लागू हो गए हैं।

छह जुलाई को मंत्रालय के प्रतिनिधि देंगे साक्ष्य

छह जुलाई को अपनी अगली बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि समिति के समक्ष विषय से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। समिति और फेसबुक, गूगल और ट्विटर सहित सोशल मीडिया साइटों के प्रतिनिधियों के बीच दो बैठकें हो चुकी हैं।

फेसबुक इंडिया उपस्थित होने से कर चुका है इनकार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय स्थायी समिति द्वारा आयोजित  वाले इन बैठकों का उद्देश्य लोगों के अधिकारों की सुरक्षा और सोशल ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकना है। गौरतलब है कि इससे पहले फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों ने स्थायी समिति को कहा था कि महामारी कोविड-19 के दौरान कंपनी की पॉलिसी के अनुसार,  उनके सदस्य व्यक्तिगत तौर पर समिति के समक्ष बैठक के लिए मौजूद नहीं हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कौन करेगा ओपनिंग, आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

शेयर करे नई दिल्ली 29 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समापन के बाद भारतीय टीम का विश्लेषण और चर्चा जारी है। टीम इंडिया को लेकर इस बात पर चर्चा की जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं