44 और लोगों ने तोड़ा कोरोना से दम, 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जुलाई 2022। देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को 20,408 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 44 और लोगों ने महामारी के शिकार होकर दम तोड़ दिया। दैनिक संक्रमण दर आज 5.05 फीसदी रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय केस 1,43,384 है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 604 की कमी आई। इस दौरान 20,958 लोग कोरोना महामारी से उबर गए। 

बीते 24 घंटे में यहां हुई मौतें
पिछले 24 घंटों में हुई 44 मौतों में से सर्वाधिक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छह-छह मौतें हुईं। इनके अलावा हरियाणा और कर्नाटक में चार-चार, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तीन-तीन, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में दो-दो,  चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और सिक्किम में एक—एक मौत शामिल है। 

अब तक महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें
देश में अब तक हुई कुल 5,26,312 मौतों में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें हुईं। केरल में 70,451, कर्नाटक में 40,143, तमिलनाडु में 38,032, दिल्ली में 26,308, उत्तर प्रदेश में 23,565 और पश्चिम बंगाल में 21,352 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Next Post

हंगामे में धुल गए संसद के दो हफ्ते, किसी अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं, लोकसभा में महज दो बिल पास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जुलाई 2022। संसद के मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह में भी हंगामे ने कार्यवाही की बलि ले ली। विपक्षी सदस्यों के निलंबन और सरकार द्वारा राष्ट्रपति के अपमान को बड़ा मुद्दा बनाने से सुलह-सफाई की गुंजाइश खत्म हो गई। सत्र के दस […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम