IPL 2022: केएल राहुल पर पड़ी दोहरी मार, हार के बाद भरना होगा जुर्माना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 अप्रैल 2022। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को आईपीएल 2022 में रॉयल चैजेंलर्स बैंगलोर के हाथों मिली हार के बाद दोहरा झटका लगा है। राहुल पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। राहुल के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को भी मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स को को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद लखनऊ की टीम तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

आउट होने के बाद स्टोयनिस बीच मैदान पर ही अपना आपा खो बैठे और लाइव मैच में गाली देते नजर आए। स्टोयनिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि राहुल ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के तहत गलती को मानते हुए अपने ऊपर लगे जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। वहीं, स्टोयनिस ने भी लेवल-1 के तहत अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को कबूल कर लिया है।  

Leave a Reply

Next Post

निर्देशक चंद्रकांत सिंह और अभिनेत्री सेज़ल शर्मा को 'परछाइयां' के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय लघु फिल्म का पुरस्कार मिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 अप्रैल 2022। प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्राप्त करने वाली बड़े बजट की पूर्ण लंबाई वाली फिल्मों के बारे में काफी बात की गई है। लेकिन अब समय आ गया है शॉर्ट फिल्मों का। कई पुरस्कारों में शुरू की गई सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म श्रेणी के […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर