बाबा घासीदास जी का जीवन, उनके कार्य और उपदेश आज भी प्रासंगिक-मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

मंदिर हसौद में गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 दिसंबर 2020।  नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी ने जो मनखे मनखे एक समान का सिद्धांत दिया था, वह हमारा आदर्श सिद्धांत है हम इसी सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

मंत्री डॉ. डहरिया मंदिर हसौद में सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर बाबा जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिरहसौदवासियों को गुरु बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी का जीवन, उनके कार्य, उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा समता, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। बाबा घासीदास जी ने ‘मनखे-मनखे एके बरोबर’ के वचनामृत से सारा संसार को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। तत्कालीन समय में मानव-मानव में भेद, समाज में व्याप्त कुरीतियां, रूढिवादिता, सामाजिक विषमता को दूर करने का प्रयास किया, वहीं उन्होंने ‘सत्य ही मानव का आभूषण है’ कि अमृत वचन से जनमानस में सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पंथी के माध्यम से सतनाम का संदेश और आराधना का उल्लेख करते हुए कहा कि पंथी नृत्य जनमानस में शांति, एकता और सत्य की राह पर चलने का संदेश देता है। इस अवसर पंथी के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मंत्री डाॅ. डहरिया ने मंदिर हसौद के शीतला चैक में रंगमंच के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा भी की।

इस दौरान ग्राम सरपंच श्रीमती रमा यादव, जनपद सदस्य श्रीमती तारिणी निर्मलकर, राजकुमार बघेल, गुलशन बघेल, रेखराम पात्रे, शोभित साहू, दिलीप जोशी सहित साधु संत और समाज के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

गौ काष्ठ से होगा दाह संस्कार, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर का सपना होगा साकार

शेयर करे    इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से लाखों पेड़ों की नहीं चढ़ेगी बलि नगरीय प्रशासन मंत्री ने दाह संस्कार और अलाव में गौ-काष्ठ का उपयोग करने दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 दिसंबर 2020। प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित लगभग 322 गोठानों में तैयार होने वाले गौ काष्ठ […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग