पीर पंजाल बयान पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, लगे “जम्मू-कश्मीर जिंदाबाद” के नारे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 04 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब पीर पंजाल खित्ता पर बीजेपी नेता सुनील शर्मा द्वारा दिए गए एक बयान पर विपक्ष भड़क उठा। आज सुबह ही सत्र की कार्यवाही शांतिपूर्वक शुरू हुई थी, लेकिन जैसे ही यह मुद्दा उठा कि जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ जिलों का पीर पंजाल खित्ता के रूप में कोई अलग अस्तित्व नहीं है, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों दलों के विधायकों ने बयान को भ्रामक करार देते हुए सदन में जोरदार नारेबाजी की और नेता से माफी मांगने की बात रखी।

हंगामे के दौरान कांग्रेस और नेकां विधायकों ने इसे क्षेत्र की पहचान और भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। वहीं, जवाब में भाजपा विधायकों ने “जम्मू-कश्मीर जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की संदिग्ध मौत, ऑनलाइन टास्क गेम जांच के घेरे में; डिजिटल सुराग खंगाल रही पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद 04 फरवरी 2026। गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी से बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां देर रात एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस