गोविंदा के बिना बनेगी ‘भागम भाग 2’? अभिनेता का प्रियदर्शन की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 दिसंबर 2024। प्रियदर्शन ने साल 2006 में फिल्म ‘भागम भाग’ बनाई, जिसमें हंसी के जबर्दस्त तालमेल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की कॉमेडी पावरहाउस तिकड़ी मुख्य भूमिकाओं में थी। अब, दो दशक बाद इसके सीक्वल को लेकर चर्चा बढ़ रही है। हालांकि, गोविंदा ने हाल ही में खुलासा किया कि इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्या उन्हें फिल्म का हिस्सा बनने में दिलचस्पी है। गोविंदा ने हालिया इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कॉमेडी सीक्वल ‘भागम भाग 2’ के लिए नहीं चुना गया है। अभिनेता ने कहा, ‘किसी ने भी भागम भाग 2 के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है या चर्चा के लिए नहीं बैठा है। मेरे बारे में सिर्फ भागम भाग 2 ही नहीं, बल्कि पार्टनर सहित कई अन्य सीक्वल से जुड़ने की भी कहानियां चारों ओर फैल रही हैं।

अभिनेता ने स्क्रिप्ट और किरदार पर दिया बल 

प्रियदर्शन की ‘भागम भाग’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का निर्माण अगले साल शुरू होने वाला है। इसे लेकर जब गोविंदा से उनकी संभावित भागीदारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका निर्णय कई महत्वपूर्ण चीजों पर निर्भर करेगा। अभिनेता ने कहा कि सीक्वल के मौजूदा चलन से प्रभावित होने के बजाय वह पहले स्क्रिप्ट, किरदार, निर्देशक और कई अन्य शर्तों के मूल्यांकन को महत्व देंगे। 

कपिल के शो में किया तीन फिल्मों का एलान 

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी हालिया उपस्थिति के दौरान गोविंदा ने अपने अगले बड़े स्क्रीन प्रोजेक्ट्स-‘बाएं हाथ का खेल’, ‘पिंकी डार्लिंग’ और ‘लेन डेन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस’ का खुलासा करके प्रशंसकों को खुश कर दिया। अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले अभिनेता आखिरकार वापसी करने जा रहे हैं और यह वापसी दर्शकों के लिए एक ट्रीट होने का वादा करती है। 

Leave a Reply

Next Post

जीवन को पटरी पर लाने के लिए सरकार की एक और पहल, सुरक्षा के बीच प्रमुख जिलों में शुरू की जाएगी बस सेवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 04 दिसंबर 2024। मणिपुर पिछले साल मई से जातीय संघर्ष से जूझ रहा है। हालांकि, पहले से हिंसा में कमी आई है।केंद्र और राज्य सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए हरसंभव काम कर रही है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने इंफाल से पहाड़ी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल