अंडर-16 में जूनियर द्रविड़ और जूनियर सहवाग आमने-सामने, अन्वय और आर्यवीर के बीच की होगी टक्कर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

विजयवाड़ा 12 दिसंबर 2023। लगभग एक दशक बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के स्कोर कार्ड में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों द्रविड़ (राहुल) और सहवाग (वीरेंद्र) के नाम दिखाई देंगे। कर्नाटक और दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी राष्ट्रीय अंडर-16 प्रतियोगिता में द्रविड़ और सहवाग आमने-सामने हैं। कर्नाटक की अंडर-16 टीम के कप्तान अन्वय द्रविड़ और दिल्ली के बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग इस मैच में अपनी राज्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहले दिन के खेल में हालांकि जूनियर द्रविड़ का बल्ला नहीं चला और वह खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जूनियर सहवाग 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अन्वय पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में मुख्य कोच द्रविड़ के छोटे बेटे हैं। वह टीम के विकेटकीपर भी हैं। सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर अपने पिता की तरह ही आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए यह साल अच्छा रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने इस वर्ष आईपीएल में पदार्पण किया और अब वह गोवा से खेल रहे हैं। दूसरी तरफ द्रविड़ के बड़े बेटे समित ने कूच बिहार ट्रॉफी राष्ट्रीय अंडर-19 प्रतियोगिता में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply

Next Post

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, नौ दिन से जारी सियासी उथल-पुथल पर आखिरकार लगा विराम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 12 दिसंबर 2023। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा के हाथों में अब राज्य की सत्ता की कमान होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल