उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। मांसपेशियों का कम होना और शरीर में वसा का बढ़ना इन्हीं बदलावों का हिस्सा है। इसका असर अक्सर पेट और कमर के आसपास ज्यादा दिखाई देता है। लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधि की कमी और खानपान में ज्यादा वसा और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की मौजूदगी इस समस्या को और बढ़ा सकती है।

पेट की चर्बी सिर्फ शरीर की बनावट को प्रभावित करने वाली समस्या नहीं है। शरीर में जमा अतिरिक्त बेली फैट कई स्वास्थ्य जोखिमों से भी जुड़ा हुआ है। अध्ययनों में इसे हाई ब्लड प्रेशर, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के बढ़ते खतरे से जोड़ा गया है। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के साथ कमर और पेट के आसपास बढ़ रही चर्बी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम इसमें मददगार हो सकता है।

एरोबिक या कार्डियो व्यायाम

पेट की चर्बी को कम करने वाले कारगर व्यायाम की शुरुआत में आपका पहला कदम रोजाना कम से कम 30 मिनट एरोबिक व्यायाम या कार्डियो व्यायाम करना है। अध्ययनों से पता चलता है कि एरोबिक व्यायाम, पेट की चर्बी के साथ लिवर फैट को कम करने में भी मदद करते हैं। बेली फैट के लिए एरोबिक एक्सरसाइज में आप तेजी से वॉक करने, रनिंग, साइकिलिंग, तैराकी जैसे अभ्यास कर सकते हैं।

ज्यादा असर के लिए इंटरवल ट्रेनिंग

अगर आप सामान्य कार्डियो के साथ व्यायाम की तीव्रता बढ़ाना चाहते हैं, तो हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी एचआईआईटी एक विकल्प हो सकता है। इसमें कम समय के लिए तेज गति वाली गतिविधि और उसके बाद आराम या हल्की गतिविधि का क्रम रखा जाता है। शोधों में इस तरह की ट्रेनिंग को वजन नियंत्रित करने, शारीरिक फिटनेस सुधारने और पेट की चर्बी घटाने में उपयोगी पाया गया है। स्क्वाट और डेडलिफ्ट जैसे व्यायाम भी इस तरह की ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकते हैं।

पेट को लक्षित करने वाले व्यायाम

बेली फैट के एक्सरसाइज, पेट की चर्बी और कमर को लक्षित करते हैं। ये आपके पेट को टोन और सपाट करने में मदद कर सकते हैं। किसी भी उम्र के पुरुषों और महिलाओं के लिए ये व्यायाम बहुत अच्छे हो सकते हैं। पेट की चर्बी के लिए एब्डॉमन व्यायाम में आप 60 सेकंड के प्लैंक अभ्यास के तीन-चार सेट, साइकिलिंग जैसे अभ्यास कर सकते हैं।  आपकी सेहत और शारीरिक क्षमताओं के हिसाब से कौन से व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हैं, इस बारे में जानने के लिए किसी प्रशिक्षक या ट्रेनर की मदद लें।  

Leave a Reply

Next Post

रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला

शेयर करे23 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को, 07 अक्टूबर 2026। ब्लैक सी (काला सागर) में रूसी तट के पास एक लाइबेरियाई ध्वज वाले तेल टैंकर पर यूक्रेनी नेवल ड्रोन से भीषण हमला हुआ है। इस जहाज पर चालक दल के रूप में सभी 23 भारतीय नाविक तैनात […]

You May Like

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार....|....ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाए कदम....|....रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला....|....उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद....|....बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो भाजपा 50 साल सत्ता से दूर रहेगी, इसलिए ईवीएम और वोट चोरी के बचाव में खड़ी....|....साइबर ठगों की शरणस्थली बना छत्तीसगढ़, सरकार केवल एडवाइजरी जारी कर पल्ला झाड़ रही है -कांग्रेस....|....पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस....|....शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी....|....सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार