एक गोली, तीन ताकत: बीपी कंट्रोल में नई क्रांति ‘सिलेज ट्रायो’

Indiareporter Live
शेयर करे

हाइपरटेंशन पर ट्रिपल अटैक: दिल की सुरक्षा के लिए नई उम्मीद”

अब बीपी कंट्रोल होगा आसान: ट्रिपल कॉम्बिनेशन थेरेपी लॉन्च

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 अप्रैल 2026। भारत में तेजी से बढ़ रहे हाई ब्लड प्रेशर के मामलों के बीच इलाज को आसान और असरदार बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। कैडिला फार्मास्युटिकल्स ने ‘सिलेज ट्रायो’ नाम की नई ट्रिपल कॉम्बिनेशन थेरेपी लॉन्च की है, जो एक ही गोली में तीन शक्तिशाली दवाओं का संतुलित मेल प्रस्तुत करती है। यह न सिर्फ ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने का दावा करती है, बल्कि मरीजों के लिए दवा लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह नई उम्मीद बनकर उभरी है, जो लंबे समय से हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। भारत में लगभग 22 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित हैं, लेकिन समय पर जांच और नियमित इलाज की कमी के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में ‘सिलेज ट्रायो’ एक एडवांस फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन के रूप में सामने आई है, जिसमें सिलनिडिपिन, टेल्मिसार्टन और मेटोप्रोलोल जैसी तीन प्रभावी दवाओं को एक ही टैबलेट में जोड़ा गया है।

यह संयोजन तीन अलग-अलग तरीकों से शरीर पर काम करता है—ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करना, हार्मोनल प्रभाव को नियंत्रित करना और दिल की धड़कन को संतुलित रखना। खास बात यह है कि यह थेरेपी पारंपरिक दवाओं की तुलना में बेहतर सहनशीलता और कम साइड इफेक्ट्स का दावा करती है, जैसे पैरों में सूजन की संभावना कम होना।

ट्राय-टैब टेक्नोलॉजी पर आधारित यह दवा तीन परतों वाली संरचना के जरिए शरीर में दवा के अवशोषण को बेहतर बनाती है और लंबे समय तक असर बनाए रखती है। इससे न केवल ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है, बल्कि हृदय को भी अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी संयोजन थेरेपी भविष्य में हाइपरटेंशन मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

रश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’

शेयर करेरश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय, ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 अप्रैल 2026। ग्लैमर की दुनिया में कई कहानियां लाइमलाइट से शुरू होती हैं, लेकिन रश्मि देसाई की नई शुरुआत एक बेहद निजी और भावुक पल से जन्मी है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ