रश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’

Indiareporter Live
शेयर करे

रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय, ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 अप्रैल 2026। ग्लैमर की दुनिया में कई कहानियां लाइमलाइट से शुरू होती हैं, लेकिन रश्मि देसाई की नई शुरुआत एक बेहद निजी और भावुक पल से जन्मी है। सेट पर एक फैन की सच्ची तारीफ और एक साड़ी को लेकर उसकी मासूम ख्वाहिश ने एक ऐसे सफर की नींव रखी, जो अब ‘रागा’ के रूप में आकार ले चुका है। यह सिर्फ एक फैशन ब्रांड नहीं, बल्कि उस जुड़ाव का विस्तार है जो एक कलाकार और उसके चाहने वालों के बीच बनता है।

अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी रश्मि देसाई अब उद्यमिता की राह पर भी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में एक गुजराती फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ एक छोटा-सा वाकया उनके लिए जीवन बदल देने वाला साबित हुआ। जब एक फैन उनकी पहनी साड़ी से इतना प्रभावित हुआ कि उसे खरीदने की जिद कर बैठा, तब रश्मि ने वह साड़ी उसे तोहफे में दे दी।

यही पल ‘रागा’ की प्रेरणा बना—एक ऐसा ब्रांड जो रश्मि के पर्सनल स्टाइल को उनके फैंस तक पहुंचाने का माध्यम है। आज रश्मि एक्टिंग, थिएटर और अपने ब्रांड के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाते हुए न सिर्फ अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि अपने फैंस को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनने का मौका दे रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं को छोटी साड़ी शर्मनाक, सरकार ने चीरहरण घोटाला किया - दीपक बैज

शेयर करेमहिला एवं बाल विकास विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया भाजपा सरकार कमीशनखोरी में लगी, बिना कमीशन के काम नहीं होता इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 अप्रैल 2026। पूरी की पूरी भाजपा सरकार कमीशनखोरी में लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार में कोई ऐसा विभाग नहीं […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन