‘देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं’: राशिद खान ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, बताई दिलचस्प कहानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 20 अप्रैल 2026। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन्हें ठुकरा दिया। राशिद ने यह बात अपनी किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में साझा की है।

आईपीएल 2023 का दिलचस्प किस्सा
राशिद ने बताया कि आईपीएल 2023 के दौरान एक टीम अधिकारी ने उन्हें एक सीनियर फिगर से मिलने को कहा। उस मुलाकात में उन्हें भारत में बसने और क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव दिया गया। राशिद ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘मैं उनसे मिलने गया और हमने बात शुरू की। उन्होंने कहा- तुम्हारे देश (अफगानिस्तान) की स्थिति बहुत खराब है। भारत आ जाओ, यहीं रहो। हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं क्रिकेट खेलो। मैं उनकी बात सुनकर हैरान था और समझ नहीं पाया क्या जवाब दूं। लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा- बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।’

ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था ऑफर
राशिद खान ने यह भी बताया कि ऐसा प्रस्ताव सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था। लेकिन उन्होंने हर बार अपने देश को प्राथमिकता दी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों से ऐसे ऑफर मिले थे। लेकिन मैंने उनसे कहा- अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।’

2018 में भी उठी थी नागरिकता की मांग
साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय नागरिकता देने की मांग की थी। इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पिता बनने की खुशी भी साझा की
मैदान के बाहर भी राशिद ने हाल ही में खुशखबरी दी। उन्होंने अपने बेटे “अजलान खान” के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ की। उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह। दुनिया में स्वागत है मेरे छोटे शहजादे।’ इस पोस्ट पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों बधाइयां मिलीं।

Leave a Reply

Next Post

अजीत कुमार ने बेल्जियम में लहराया भारत का झंडा, कार रेस में पोडियम फिनिश किया हासिल; टॉप पोजीशन्स में रही टीम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2026। साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार केवल फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि एफ1 रेसिंग के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। वे रेसिंग के लिए काफी समर्पित नजर आते हैं। अब उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके बाद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल