अमरकंटक से भोरमदेव तक गूंजा ‘बोल बम’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 17 अगस्त 2026। कांवड़ियों ने लगातार बारिश, दुर्गम रास्तों, घने जंगलों और उफनती नदियों के बीच करीब 151 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा पूरी होने के बाद बाबा भोरमदेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम के जयघोष से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यात्रा के हर कदम पर भोलेनाथ का आशीर्वाद और हर जलधारा में मां नर्मदा की कृपा का अनुभव हुआ। मौसम और रास्तों की कठिन परिस्थितियां भी श्रद्धा से भरे कदमों को नहीं रोक सकीं।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया और सेवा की। विधायक ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने जिस आत्मीयता और श्रद्धा के साथ कांवड़ियों की सेवा की, उससे यात्रा और भी विशेष बन गई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, सेवा, संकल्प और जन-जन से आत्मीय जुड़ाव की यात्रा रही। रास्ते में मिले लोगों का स्नेह, शिवभक्तों का आशीर्वाद और बोल बम के जयघोष ने हर कठिन पड़ाव को आसान बनाया।

लगातार दूसरे साल निकली 151 किमी की यात्रा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष सावन में अमरकंटक से बाबा भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा का उद्देश्य अमरकंटक की मां नर्मदा का पवित्र जल बाबा भोरमदेव को अर्पित करना है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधायक के साथ यात्रा पूरी की। कबीरधाम जिले से हर साल बड़ी संख्या में शिवभक्त इस धार्मिक यात्रा में शामिल होते हैं और बाबा भोरमदेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

शेयर करेगर्भवती होने पर आरोपी फरार, नागपुर से गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 17 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कवर्धा महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन