नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

Indiareporter Live
शेयर करे

गर्भवती होने पर आरोपी फरार, नागपुर से गिरफ्तार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 17 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कवर्धा महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महिला थाना में धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस और धारा 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल निवासी करन ध्रुवे ने अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब आरोपी को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो वह फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के महाराष्ट्र के नागपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला थाना पुलिस टीम नागपुर पहुंची और आरोपी करन ध्रुवे पिता लखन ध्रुवे (23), निवासी ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल, वर्तमान पता धनगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी प्रमिला मंडावी ने बताया कि पूछताछ और विवेचना में आरोपी की अपराध में संलिप्तता पाए जाने के बाद नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम

शेयर करेतत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ/कानपुर, 17 अगस्त 2026। मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री […]

You May Like

मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार....|....रणबीर की ‘रामायण’ का चीन में बजा डंका....|....'दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े'....|....तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ....|....मास्टर प्लान-2047 में खींचा गया है शिक्षा का नया खाका....|....ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक....|....उफनाई गंगा चेतावनी बिंदु से 13 सेमी. ऊपर पहुंची,....|....तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा....|....थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम....|....नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण