यशपाल-प्रतिभा शर्मा ने किया बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 दिसंबर 2022। 2022 में अभिनेता यशपाल शर्मा ने उल्लेखनीय काम किया। बॉलीवुड नहीं, इस बार उनका करिश्माई कौशल हरियाणवी सिनेमा में देखने को मिला। सुपरहिट हरियाणवी फ़िल्म चंद्रावल के बाद हरियाणा के लोग हिट के लिए तरसते रहे। ऐसी फिल्म जो बॉक्स ऑफिस को गरमा दे, लेकिन टिकेट खिड़की ठंडी रही। यशपाल शर्मा ने ठान लिया कि हरियाणवी सिनेमा को अस्त नहीं होने देना है और वो लेकर आये अद्भत हरियाणवी फ़िल्म  दादा लखमी, जिसने वैश्विक स्तर पर 68 से अधिक पुरस्कार जीते हैं। यशपाल ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। अब वो एक नए रास्ते पर चलने को तैयार हैं जिसमें उनका साथ दे रही हैं प्रतिभा शर्मा। जी हां, बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) की संस्थापक-अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा और अभिनेता-निर्देशक यशपाल शर्मा ने फिल्म समारोह को एक अलग दिशा में लेकर जाने और चुनिंदा फिल्में की सौगात चाहने वालों तक पहुचाने के लिए कमर कस ली है।

हाल ही में हुए मीडिया मीट में उन्होंने कहा, “एक फिल्म समारोह को नैतिक और निष्पक्ष होने की जरूरत है और बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल वास्तव में यही करने का प्रयास करता है। बॉलीवुड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव द्वारा प्राप्त 200 से अधिक प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं की एक प्रतिष्ठित टीम द्वारा किया गया। चुनी हुई फिल्मे 17-18 दिसंबर तक कार्निवल सिनेमा मुंबई में दर्शकों के लिए दिखाई जाएंगी फेस्टिवल में यशपाल शर्मा की हरियाणवी फिल्म दादा लखमी  की एक विशेष स्क्रीनिंग भी दिखाई जाएगी l प्रतिष्ठित जूरी में अशोक राणे, अमित राय, संदीप शर्मा, फ्रांसीसी अभिनेत्री मरीन बोरबो और बांग्लादेश के तौकीर अहमद शामिल हैं। बीआईएफएफ के सदस्य मोनिका डावर, मिनाक्षी सिंह, दलबीर सिंह, समीर चौधरी, तबस्सुम जहां, अल्पना सुहासिनी, सुनील बैनीवाल, विशाल शर्मा,  तपन पटानी, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर के साथ  मौजूद थे।यशपाल कहते हैं कि हमारा उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण सिनेमा से परिचित कराना है, चाहे वह फीचर फिल्म, लघु फिल्म, मोबाइल फिल्म या एक वृत्तचित्र हो। यूएस, अफगानिस्तान, ईरान और कई यूरोपीय देशों की फिल्में इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी जो उद्योग के इच्छुक लोगों के लिए मास्टरक्लास का भी दावा करती है।

Leave a Reply

Next Post

सप्ताह में तीन बार किक बॉक्सिंग करती हैं पायल घोष

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 दिसंबर 2022। हमारा भोजन शारीरिक कार्यों को करने के लिए कैलोरी के रूप में ऊर्जा से भरा होता है, लेकिन हम शरीर द्वारा आवश्यकता से अधिक कैलोरी खाने की प्रवृत्ति रखते हैं। ये अत्यधिक कैलोरी फैट के रूप में जमा हो […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां