चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 21 अप्रैल 2024। निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन ने कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह के साथ कोनी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। पूर्व की भांति इवीएम सुरक्षित रखने के साथ ही चुनाव सामग्रियों का वितरण भी शासकीय इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से किया जायेगा। महाजन ने सूक्ष्मता से अब तक की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारी की प्रगति एवं कार्ययोजना पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्र पर तमाम व्यवस्थाओं गरमी से बचाव को ध्यान में रखते हुए करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर अवनीश शरण ने विधानसभा चुनाव के दौरान की गई व्यवस्थाओं एवं अनुभव से उन्हें अवगत कराया। प्रेक्षक महाजन ने मैदान को समतलीकरण करने को कहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की चेक लिस्ट के अनुरूप व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि भवन के प्रथम तल में स्ट्रांग रूम एवं नीचे के भूतल पर मतगणना की जायेगी। उन्होंने सभी कमरों का बारीकी से निरीक्षण कर कुछ सुझाव दिए। संपूर्ण परिसर में सीसीटीव्ही लगाने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर अग्निसुरक्षा उपकरण लगाने को भी कहा है। महाजन ने कहा कि प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाये। मतदान सामग्री वितरण, भोजन व्यवस्था पांर्किंग सुरक्षा इत्यादि तमाम जरूरतों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी अर्चना झा, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना पीडब्ल्यूडी के ईई सीके पाण्डेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'केजरीवाल की हत्या की साजिश, भाजपा सबके सामने बेनकाब हुई', सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर बोला हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अप्रैल 2024। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न केवल भारत में बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया देख रहे हैं कि किस तरीके से एक चुने हुए मुख्यमंत्री […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां