रेड जोन घोषित इलाकों में 60 हजार घरों के लोग चार दिन रहेंगे कैद, अघोषित कर्फ्यू जैसा होगा माहौल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर । कानपुर में रेड जोन घोषित क्षेत्रों के करीब 60 हजार घरों के लोग तीन से चार दिन तक क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें जब तक एक-एक घर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा लेतीं और क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक इन इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहेगा। कानपुर के मछरिया, बाबूपुरवा, चमनगंज और घाटमपुर इलाके रेड जोन में हैं। कोरोना वायरस संक्रमित जमाती शहर की जिन-जिन मस्जिदों में रुके थे, उन मस्जिदों समेत आसपास के इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में से किसी को न तो बाहर निकलने और न ही यहां जाने की अनुमति है।

नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 60 हजार से ज्यादा घरों को चिह्नित किया गया है। रोज यही कोशिश रहेगी कि स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें इन घरों में पहुंचें। यहां रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाएं। उनका मेडिकल परीक्षण कराएं और उसके बाद इलाकों को सेनीटाइज करें।

उन्होंने कहा कि इस काम को पूरा होने में तीन-चार दिन लगेंगे। तब तक इन इलाकों को रेड अलर्ट रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है। घरों के हर सदस्य का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पूर्व की बीमारी आदि जानकारी ली जा रही है। साथ ही उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में हुई कोरोना मरीज की मौत, मप्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइवभोपाल । भोपाल में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल