भोपाल में हुई कोरोना मरीज की मौत, मप्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव
भोपाल । भोपाल में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। कोविड-19 महामारी से भोपाल में यह पहली मौत हुई है। जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि यह व्यक्ति हाल ही में कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था और उसकी भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गयी। निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति थोक सब्जी बाजार में चौकीदार का काम करता था। वह लम्बे समय से अस्थमा की बीमारी से भी पीड़ित था। प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 पर पहुंच गयी है। इनमें इन्दौर के नौ, उज्जैन के दो और भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

Coronavirus : सबसे मुश्किल हालात में पहुंचा अमेरिका, पर्ल हार्बर और 9/11 हमले जैसी स्थिति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन । कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा अमेरिका (USA) अब अपने सबसे मुश्किल समय में प्रवेश कर गया है। रविवार को अमेरिका में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई जो अपने आप में रेकॉर्ड है। इससे अमेरिका में मृतकों की संख्‍या 9100 पहुंच […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल