मध्यप्रदेश: वायरल वीडियो मामले पर शिवराज की कड़ी कार्रवाई, दिग्विजय सहित 11 पर एफआईआर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया पर एक एडिट किया हुआ वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा था। इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया था। इसे 11 लोगों ने रीट्वीट किया है। इसे लेकर शिवराज अब सख्त हो गए हैं। उन्होंने रविवार को चेतावनी दी थी कि इसे साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

शिवराज ने विपक्ष में रहते हुए 12 जनवरी 2020 को तत्कालीन कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए दो मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके नौ सेकंड का एक वीडियो तैयार किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘दारू इतनी फैला दो कि पीएं और पड़े रहें’।

शिवराज ने दी थी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने इसे साझा करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो भी इस वीडियो को शेयर करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था।

दिग्विजय पर एफआईआर

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर वायरल वीडियो को अपने ट्विटर से साझा किया था। इसे 11 लोगों ने रीट्वीट किया था। विवाद बढ़ने पर दिग्विजय ने इसे डिलीट कर दिया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने भाजपा की शिकायत पर दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही वीडियो को रीट्वीट करने वाले अन्य 11 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा विधायक विश्वास सारंग और अन्य नेताओं ने क्राइम ब्रांच में जाकर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा इस वीडियो के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल द्वारा बिलासपुर स्टेशन से गुजरते श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को अब तक 14350 खाने के पैकेट व 14350 पानी बाटल वितरित की गयी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15/06/2020 एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार कोविड 19 के प्रकोप के चलते देश में लाकडाउन है। इस दौरान देश के समस्त श्रमिक अपने गृह ग्राम पहुॅंचने हेतु पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। श्रमिकों के आग्रह को स्वीकार करते हुए सरकार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण