पार्थिव पटेल ने कहा- ओपनर के एल राहुल की जगह ले सकते हैं विराट कोहली, एशिया कप में कर सकते हैं ओपनिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने का काम भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के हाथों में है। सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह T20 फॉर्मेट में ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं फिर भी भारत के सामने ओपनिंग आर्डर को निर्धारित करने की बड़ी चुनौती है। इस साल ओपनिंग में 7 अलग अलग खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने सूर्यकुमार यादव उतरे थे। साल 2022 में ओपनिंग करने के लिए 7 अलग-अलग जोड़ियां उतर चुकी हैं। रोहित शर्मा -ईशान किशन ,संजू सैमसन -रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ -ईशान किशन,दीपक हुड्डा -ईशान किशन, संजू सैमसन -ईशान किशन और रोहित शर्मा -ऋषभ पंत ये जोड़ियां इस साल भारतीय टीम के ओपनर के तौर पर उतारी जा चुकी हैं।

ओपनर कॉम्बिनेशन की तलाश में टीम मैनेजमेंट
भारतीय टीम के चयनकर्ता अभी भी ओपनर बल्लेबाज की तलाश में हैं। रोहित शर्मा के लिए सही नॉन स्ट्राइकर की कवायद लगी हुई है। पुराने भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल का मानना है कि एशिया कप में विराट को अगर मौका मिलता है तो वह भी ओपनिंग कर सकते हैं। पार्थिव ने कहा कि इसमें कोई  शक नहीं है कि कोहली एक कुशल बल्लेबाज हैं। ये केवल विराट कोहली के लिए ही नहीं, टीम के लिए भी जरूरी है कि एशिया कप के लिए सही कॉम्बिनेशन मिल सके। 

राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं कोहली
पार्थिव का मानना है कि कोहली ओपनर के एल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं। राहुल की फिटनेस उनके लिए चुनौती रही है। जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में राहुल को शामिल नहीं किया गया है। पार्थिव ने कहा कि राहुल की फिटनेस के चलते एशिया कप में विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ओपनर के तौर पर ईशान किशन, ऋषभ पंत,सूर्यकुमार यादव को अजमाया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

रामबन विस्फोट मामले में 2 आतंकी गिरफ्तार: 50 हजार रुपये लेने की बात स्वीकारी, मोबाइल डेटा की हो रही जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 7 अगस्त 2022 । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में पुलिस चौकी पर विस्फोट करने के मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वार्ड नंबर 4 के शाह दीन पडियार और महाकुंड के मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। एसपी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं