द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने के कुछ ही घंटे पहले 79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का दिल का दौरा पड़ने से मौत

indiareporterlive
शेयर करे

उन्होंने ओलिंपियन वंदना राव, अश्विनी नचप्पा, रोसा कुट्टी जैसे एथलीट्स तैयार किए थे

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनके निधन पर दुख जताया है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से ठीक एक दिन पहले ही 79 साल के एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें शनिवार को लाइफटाइम कैटेगरी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलना था। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि राय ने शुक्रवार शाम को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

पुरुषोत्तम ने ओलिंपियन वंदना राव, हेप्टाएथलीट प्रमिला अयप्पा, अश्विनी नचप्पा, मुरली कुट्टन, ईबी शयला, रोसा कुट्टी और जीजी परमिला जैसे एथलीट्स को ट्रेनिंग दी। इन सभी एथलीट्स ने ट्रैक पर न सिर्फ अपने कोच की साख बढ़ाई, बल्कि देश का नाम ही हमेशा ऊंचा किया था।

एथलेटिक्स फेडरेशन ने कोच राय की मौत पर दुख जताया

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कोच पुरुषोत्तम राय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा एसोसिएशन दुखी है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एथलेटिक्स को दे दी थी। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं।

कोच पुरुषोत्तम राय की मौत से दुखी: अंजू बॉबी जॉर्ज

पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज भी उनकी मौत से दुखी हैं। जॉर्ज ने कहा कि वे अच्छे कोच थे। उनकी निगरानी में कई ओलिंपियन तैयार हुए। द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने से एक दिन पहले उनका गुजर जाना, वाकई तकलीफ पहुंचाने वाला है।

राय ने 1987 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 1988 की एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैम्पियनशिप और 1999 के सैफ गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम तैयार की थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी ने आज यहां नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 29 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी ने आज यहां नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया । इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नई दिल्ली से  सांसद श्रीमती सोनिया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां