चीन का तालिबानी फरमान, बच्चों की गलतियों की सजा मां-बाप को देगी जिनपिंग सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 19 अक्टूबर 2021। चीन ऐसे कानून को लागू करने की तैयारी कर रहा है जिसमें बच्चों की गलतियों के लिए उनके मां-पिता को कसूरवार ठहराया जाएगा। चीन की संसद शिक्षा संवर्धन कानून के एक मसौदे पर विचार करेगी जो मां-पिता को अपने बच्चों के बुरे व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराएगी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर यह कानून पारित हो जाता है तो मां-पिता को अपने बच्चों की गलतियों के लिए दंडित किया जाएगा। बच्चों को मजबूरन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, देश और समाजवाद से प्यार करना सिखाया जाएगा।

प्रस्तावित कानून के मसौदे पर बहस होनी बाकी है। प्रस्तावित नियम बच्चों को आराम करने और व्यायाम करने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करने की भी बात कहता है। विधायी मामलों के आयोग के प्रवक्ता जांग तिवेई ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बच्चे कई कारणों से गलत काम को अंजाम देते हैं। इसका प्रमुख कारण परिवार में शिक्षा की कमी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राफ्ट में कहा गया है कि बच्चों में बुजुर्गों का सम्मान और युवाओं की देखभाल करने की भावना पैदा हो, इसे लेकर भी काम किए जाने की बात कही गई है।

हाल ही में चीन ने बच्चों की सेहत का ध्यान रखने को लेकर ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर गाइडलाइन्स तैयार की हैं। इसके मुताबिक बच्चे एक सप्ताह में तीन घंटे ही गेम खेल सकेंगे। सरकार का कहना है कि नए नियम से बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत बेहतर हो सकेगी। इससे पहले चीनी जिनपिंग सरकार ने चीनी पुरुषों ने कम फेमिनिन होने की अपील की थी। इसके साथ ही इन्टरनेट सेलिब्रिटीज के अंधभक्त बनने के बजाए सॉकर जैसे खेलों को बढ़ावा दिया था।

Leave a Reply

Next Post

बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले से भड़की तस्‍लीमा नसरीन, कहा- देश रो रहा, हजारों हिंदू हो गए बेघर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 19 अक्टूबर 2021। बांग्‍लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की हर कोई निंदा कर रहा है। भारत ने भी इन हमलों पर चिंता जताते हुए बांग्‍लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसके जवाब में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं