डीएसपी की ताल पर अल्लू अर्जुन का तांडव, झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ एक्शन का ‘काली’ अवतार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अप्रैल 2024। आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ में अभिनेता का ट्रेडमार्क AA काफी वायरल होता है। यह ट्रेडमार्क ऐसे ही नहीं बना। इसका क्रेडिट जाता है ‘आर्या’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों को। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर जारी हो गया है। टीजर में अल्लू एक बार फिर पुष्पा राज बनकर फैंस का दिल जीत रहे हैं। साउथ में अभिनेता के फैंस अभी से ही जश्न मना रहे हैं। ऐसे में अल्लू ने भी अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटन तोहफा दिया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस टीजर में अभिनेता बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार टीजर में अभिनेता ने फैंस के लिए क्या खास किया है।

पुष्पा के पहले पार्ट के आखिरी सीन में पुष्पा-श्रीवल्ली की शादी और इससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग हुई जुबानी जंग देखने को मिली, जो अब सीक्वल में बदले की आग में बदलती दिख रही है।  ‘पुष्पा 2: द रूल’ के टीजर में भी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन का बेहद अलग अवतार तो दिखाया है, लेकिन अभी भी उनके इस खास लुक के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

 ‘पुष्पा 2: द रूल’ के 1 मिनट 8 सेकंड के टीजर में अभिनेता ने अपने पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल लगाया हुआ है। इसके अलावा इस बार पुष्पा राज का लुक भी काफी बदला हुआ है। टीजर में अभिनेता  साड़ी पहने, त्रिशूल हाथ में लेकर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह धांसू टीजर प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के कच्छ में मिले 5700 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष, एक कब्रिस्तान से मिला सुराग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 08 अप्रैल 2024। गुजरात के कच्छ में पुरातत्व वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज की है। दरअसल कच्छ में 5000 साल से भी ज्यादा पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं। साल 2018 में पुरातत्व वैज्ञानिकों की एक टीम ने कच्छ के जूना खटिया गांव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं