अरुणाचल के खिलाड़ियों की एशियाड में भाग लेने की संभावनाएं खत्म, वीजा बना समस्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चीन की हरकत के बाद अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वूशु खिलाड़ियों के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तेगा ओनिलु, लामगु मेपुंग और वांगसू न्येमान को नत्थी वीजा जारी किया है। भारत सरकार नत्थी वीजा को मान्यता नहीं देती है, जिसके चलते इन तीनों को ही एशियाई खेलों में नहीं भेजा जा सकता है। हांगझोऊ में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) और एशियाई खेल आयोजन समिति ने भी गुरुवार को यह स्पष्ट कर दिया कि इन तीनों खिलाड़ियों को चीन सरकार के नियमों के तहत एशियाई खेलों के लिए वीजा जारी किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है।

दो माह में दूसरी बार रुके तीनों खिलाड़ी
दो माह के अंतराल में यह दूसरा मौका है, जब इन तीनों खिलाड़ियों को चीन की हरकत की वजह से अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन से दूर रहना पड़ेगा। इससे पहले 26 जुलाई को भारत सरकार ने चेंगदू (चीन) में हुए विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेने जा रही पूरी वूशु टीम को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस बुला लिया था। उस दौरान भी चीन ने इन तीनों खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था, जिसके विरोध में भारत सरकार ने पूरी वूशु टीम इन खेलों में भाग लेने से रोक दी थी।

कूटनीतिक कोशिशें भी नहीं आईं काम
एशियाई खेलों के लिए इन तीनों खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किए जाने के बाद भारत सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर भी इन खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भेजने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार की रात तक यह कोशिशें सफल नहीं रहीं। सूत्र बताते हैं कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केंद्र सरकार से खिलाड़ियों की पुरजोर पैरवी की। खिलाड़ी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से भी मिले थे।

रंधीर ने कहा चीनी अधिकारियों के समक्ष रखा मामला
ओसीए के कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर सिंह ने हांगझोऊ में कहा कि वे इस मुद्दे को मजबूती से चीनी अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं। उनकी इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को कार्यकारी समूह के समक्ष रखा, साथ ही समहू की बैठक में भी इस मामले को रखा गया। ओसीए के महानिदेशक विनोद तिवारी ने कहा कि हम इस मामले का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर आयोजन समिति से भी बात की जा रही है। वहीं ओसीए की एथिक्स कमेटी के चेयरमैन वेई जी झांग ने चीन की ओर से खिलाड़ियों को वीजा जारी किया जा चुका है। उन्हें नहीं लगता है कि यह ओसीए की समस्या है।

Leave a Reply

Next Post

अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने पर हताश नहीं होना चाहिए : मोहम्मद शमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मोहाली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने पर हताश नहीं होना चाहिए और उन खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए जिनको टीम में जगह मिली है। शमी से जब पूछा गया कि उन्हें […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल