यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए इसरो के मिशन की उल्टी गिनती, श्रीहरिकोटा से आज लॉन्च होगा प्रोबा-3 मिशन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वाणिज्यिक मिशन के लिए मंगलवार से 25 घंटे की उलटी गिनती जारी है। इस मिशन के तहत इसरो 4 दिसंबर यानी आज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। इसरो के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि बुधवार का प्रक्षेपण एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन होगा। इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लि. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के इस यान को प्रक्षेपित करेगी। 25 घंटे की उलटी गिनती मंगलवार दोपहर 3:08 बजे शुरू हुई। उसके बाद से प्रक्षेपण के लिए प्रारंभिक तैयारी का काम चल रहा है।

प्रोजेक्ट फॉर ऑनबोर्ड ऑटोनॉमी यानी प्रोबा-3 में दो उपग्रह शामिल हैं जो एक साथ जुड़े हैं। दोनों एक साथ उड़ान भरेंगे और सूर्य के बाहरी वातावरण के अध्ययन के लिए सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी पृथ्वी पर भेजेंगे। दो उपग्रहों वाला यह आन दुनिया में अपनी तरह का पहला यान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी पुलिस की तैयारी: राहुल गांधी के दौरे से पहले दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, बैरिकेडिंग से जाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद  04 दिसंबर 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। उनके जाने से पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली से बाहर जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात है। सड़क […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं