IND vs SA: टीम इंडिया के लिए झटका, IPL 2022 के बाद अब द. अफ्रीका सीरीज से बाहर रह सकते हैं सूर्यकुमार यादव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2022। आईपीएल 2022 के बाद भारतीय टीम को अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के मैच 9 जून से शुरू होंगे और 19 जून तक खेले जाएंगे। हालांकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का चोट के कारण टी20 सीरीज में खेलना तय नहीं लग रहा है। सूर्यकुमार को आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के 11वें मैच से पहले बाएं हाथ में चोट लग गई थी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उन्हें ये चोट 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चोटिल सूर्यकुमार के कम से कम चार हफ्ते मैदान से बाहर रहने की संभावना है और ऐसे में वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं। 29 मई को आईपीएल 2022 की समाप्ति होने के बाद भारतीय टीम 9 से 19 जून तक घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलेगी। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन सूर्यकुमार बल्ले से पूरे रंग में थे और वह इस सीजन में तीन अर्धशतक की मदद से 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

सूर्यकुमार इससे पहले Indian Premier League 2022 की शुरुआत में भी चोट के चलते कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। दोबारा चोटिल होने के बाद अभी वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) नहीं गए हैं क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि अभी मुंबई में उनका स्कैन कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास काम पर लौटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव / -अनिल बेदाग़ मुंबई 11 मई 2022। प्रशंसक अगली बड़ी चीज देखने का इंतजार कर रहे हैं जो क्रॉस-कॉन्टिनेंटल क्वीन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हमारे लिए रखी है! और अब, उनके फैंटेसी के लिए कुछ बड़ी खुशखबरी है! हमारी पसंदीदा देसी-गर्ल-गोन-ग्लोबल काम पर वापस आ […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'