धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में गए मेरे शिक्षक पति गायब हो गए; पटना में भी नहीं सुनी फरियाद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दरभंगा 20 मई 2023। बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार से लौटी एक महिला ने बड़ा आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके शिक्षक पति ललन कुमार 4 माह पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में गए थे लेकिन अब तक वापस नहीं आए। काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिले। जब पता चला कि बाबा पटना आ रहे हैं तो अपनी ननद रीता देवी के साथ दरबार में पति की बरामदगी की फरियाद लेकर गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाबा ने मिलने ही नहीं दिया गया। बता दें कि शिक्षक ललन कुमार (36) दरभंगा में बहेड़ी प्रखंड के बघौनी गांव स्थित वार्ड दो के निवासी हैं।

6 फरवरी से गायब हैं शिक्षक ललन कुमार
अब ललन कुमार की पत्नी सविता कुमारी ने बिहार सरकार मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से गुहार लगाई है कि बागेश्वर वाले बाबा के दरबार से ही लोग क्यों गायब हो रहे हैं। मेरे पति ने मिलने बागेश्वर धाम गए थे। 6 फरवरी को ही 10:00 बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया। फोन बंद होने से पहले पति ने कहा था कि बाबा का दर्शन हो चुका है और दो दिन में वापस घर लौट आऊंगा। सविता ने कहा कि तब से पति का रोज इंतजार कर रही हूं लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटे। 

अब तक बाबा के दरबार से “40 लोग” गायब हुए
सविता ने कहा कि मैं बाबा के दरबार में पहुंचे सभी लोगों से अपील करती हूं कि बाबा से पूछे मेरे पति कहां गायब हो गए। आपलोग मेरे सिंदूर की रक्षा करें। उनके दरबार से जो इतने लोग गायब हो रहे हैं, वह मिल क्यों नहीं रहे। मध्यप्रदेश के बरैठा थाना में  की रिपोर्ट के अनुसार एक जनवरी से अब तक बाबा के दरबार से 40 लोग गायब हुए। इसमें से 28 लोगों की बरामदगी हुई। ऐसा क्या साजिश हो रहा वहां जो लोग गायब हो रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार से गुजारिश है कि इसकी जांच करवाएं कि वहां से लोग गायब क्यों हो रहे हैं।  सविता ने आरोप लगाया कि पटना के दरबार में भी कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सविता ने कहा कि हमलोग 4 बार बाबा के दरबार में जा चुके हैं लेकिन वह नहीं मिले। 

Leave a Reply

Next Post

'ये गलत शब्द है...', रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत पर दबाव बनाने के सवाल पर भड़के अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 20 मई 2023। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से सवाल किया […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस