बालोद दीपक अब राजधानी में भी उपलब्ध

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। दीपावली का त्यौहार गोबर से बने ‘‘बालोद दीपक‘‘ से भी रोशन होगा। बालोद जिले के ग्राम गुजरा की संगम स्वसहायता समूह की महिलाएँ गोबर से रंगबिरंगे आकर्षक दीये बना रही हैं। इसका नाम ‘‘बालोद दीपक‘‘ रखा गया है। गोबर से बने बालोद दीपक का विक्रय राजधानी रायपुर सहित राज्य के अन्य जिलों में भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में गोबर से बने रंग-बिरंगे आकर्षक दीया, नारियल, कलश, स्वास्तिक, कछुआ दीया, गुल्लक आदि सामग्रियों की मांग निरंतर बढ़ रही है। गोबर से बने इन सामग्रियों का धार्मिक महत्व होने के साथ ही इससे पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी।

संगम स्वसहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि वे लगभग एक महिने पूर्व से  गोबर के दीये बनाना शुरू किए हैं। अब तक पॉच हजार से भी अधिक दीया बना चुकी हैं और विक्रय भी शुरू कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि वे गोबर के दीया के अलावा गोबर से स्वास्तिक, शुभ-लाभ व मोमबत्ती दीया भी बना रहे हैं। समूह की सदस्यों ने बताया कि एक दिन में लगभग एक हजार दिये बना लेते हैं। समूह द्वारा गोबर से सजावट की सामग्रियॉ भी निर्मित की जा रही है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि गोबर से दीये और अन्य सामग्रियों के निर्माण हेतु बालोद जिले के पॉचो विकासखण्ड में आजीविका गतिविधि संचालित की जा रही है, जिसमें पचास महिलाएँ शामिल हैं। जिनके द्वारा दीया, नारियल कलश, कछुआ दीया, गुल्लक आदि आकर्षक  आकृति भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक पचास हजार दीये, पन्द्रह सौ ओम, पन्द्रह सौ श्री एवं दो हजार शुभ-लाभ तैयार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

शेयर करेदुर्गा पूजा के मौके पर पीएम मोदी का संवाद विधानसभा चुनाव के लिए भी फूंक दिया बिगुल इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली तरीके से दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में शामिल होकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल भी […]

You May Like

पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत