ट्रंप ने नशे की समस्या से निपटने के लिए बनाई योजना, मैक्सिको में घुसकर मारेंगे अपराधी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 09 मई 2024। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वे फिर से राष्ट्रपति चुने गए तो अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले गिरोहों के प्रमुखों को मारने के लिए मैक्सिको में किलर स्कवॉड भेजेंगे। अमेरिका में फेंटानिल ड्रग्स की समस्या बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा इस नशे का शिकार हो रहे हैं। ये ड्रग्स मैक्सिको से अमेरिका भेजी जा रही हैं। 

मैक्सिको में भेजेंगे किलर स्कवॉड
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना में खतरनाक जवान हैं और उन्हें मैक्सिको में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के सैनिक गुपचुप तरीके से मैक्सिको में नशे के कारोबार के प्रमुखों को मारेंगे। इससे उनका गैरकानूनी धंधे का संचालन प्रभावित होगा और अपराधियों में डर बैठेगा। ट्रंप ने कहा कि इन ऑपरेशंस के लिए मैक्सिकी की सरकार की मंजूरी ली भी जा सकती है और नहीं भी। 

पूर्व राष्ट्रपति ने अपराधियों की सूची बनाने की बात कही और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेस की मदद से उनका सफाया करने की बात कही। ट्रंप ने अब तक की अमेरिकी सरकारों से ऐसा कदम न उठाने पर हैरानी भी जताई। इससे पहले ट्रंप ने आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी को भी इसी तरीके से मारने की बात कही थी। 

रिपब्लिकन नेताओं ने भी किया समर्थन
खास बात ये है कि डोनाल्ड ट्रंप की इस योजना को उनकी पार्टी के नेताओं और थिंक टैक से समर्थन भी मिल रहा है। फ्लोरिडा के गवर्नर और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी करने वाले रोन देसांतिस ने भी ऐसा ही एलान किया था कि अगर वे राष्ट्रपति चुने गए तो अमेरिका की स्पेशल फोर्सेस की मदद से नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों का खात्मा कराएंगे। हालांकि मैक्सिको के राष्ट्रपति ने ट्रंप के इस बयान की आलोचना की है और कहा कि इससे मैक्सिको के लोग नाराज हो सकते हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि ‘हम किसी विदेशी सरकार को हमारे क्षेत्र में दखल नहीं देने देंगे।

Leave a Reply

Next Post

भारत को चुनावों के बीच अस्थिर करने की कोशिश... अमेरिका की हरकत पर भड़का भारत का पुराना दोस्त रूस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2024। अमेरिकी संघीय आयोग की रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के लिए नई दिल्ली की आलोचना के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका का लक्ष्य 2024 के आम चुनाव के दौरान भारत को अस्थिर करना है. […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार