मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में राज कॉमिक्स और भारत आत्मन स्टूडियोज ने रचा नया इतिहास

शेयर करे

भारत के भूले-बिसरे नायकों को अब कॉमिक्स की दुनिया में मिलेगी नई पहचान

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 मई 2026। भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया जब मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मुंबई कॉमिक कॉन 2026 में राज कॉमिक्स और भारत आत्मन स्टूडियोज ने दो ऐतिहासिक कॉमिक्स का भव्य लॉन्च किया। नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव और डोगा जैसे लोकप्रिय सुपरहीरोज के लिए मशहूर राज कॉमिक्स ने इस बार इतिहास, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को कॉमिक्स के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने की अनोखी पहल की।

इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र वाला विशेष कॉमिक्स कवर रहा, जो क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्णा वर्मा के जीवन पर आधारित कहानी से जुड़ा है। राज कॉमिक्स के सह-संस्थापक संजय गुप्ता ने कहा, “हम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारत के भूले-बिसरे नायकों और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक माध्यमों से युवाओं तक पहुँचाना चाहते हैं।” वहीं प्रकाशक वासु गुप्ता ने इसे “भारतीय इतिहास और राष्ट्रभक्ति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सांस्कृतिक मिशन” बताया।

लेखक विष्णु शर्मा द्वारा लिखी गई इस श्रृंखला को कॉमिक्स प्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह पहल भारतीय कॉमिक्स जगत में एक नई क्रांति के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़

शेयर करेपीएफसी-आरईसी विलय से बनेगी पावर सेक्टर की सबसे मजबूत वित्तीय ताकत (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 मई 2026। पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड पीएटी 10 प्रतिशत बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुँच गया, जबकि […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग