छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद प्रदेश में साधारण बसों का किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर 50 पैसे यानी लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से लंबी दूरी के यात्रियों सहित दैनिक यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

बस श्रेणियों के अनुसार नई दरें
परिवहन विभाग की जारी अधिसूचना के मुताबिक साधारण बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है और इसके आगे 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह डीलक्स बसों में पहले पांच किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। डीलक्स एसी स्लीपर और सेमी-स्लीपर बसों का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय हुआ है। वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसों में यात्रा के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा रात के समय चलने वाली साधारण बस सेवाओं में यात्रियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विभिन्न शहरों का बदला किराया
नई दरों के लागू होने के बाद बेमेतरा से रायपुर का किराया पहले के लगभग 70 रुपये से बढ़ाकर अब करीब 125 रुपये कर दिया गया है। बेमेतरा से दुर्ग जाने वाले यात्रियों को पहले लगभग 80 रुपये देने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 120 से 125 रुपये हो गए हैं। बेमेतरा से कवर्धा का किराया 70 रुपये से बढ़कर 80 से 85 रुपये तथा भाटापारा का किराया करीब 60 रुपये से बढ़कर लगभग 80 रुपये हो गया है। बेमेतरा से बिलासपुर के किराए की गणना नई प्रति किलोमीटर दर के आधार पर होगी। इस किराए में बढ़ोतरी से नौकरी, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में रोज सफर करने वाले लोगों की मासिक लागत काफी बढ़ गई है।

रियायत और प्रशासनिक निर्देश
अधिसूचना में समाज के विशेष वर्गों के लिए किराए में छूट का प्रावधान रखा गया है। इसमें दृष्टिहीन, गंभीर रूप से दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, एचआईवी पीड़ित और अन्य अधिसूचित श्रेणियों के यात्री शामिल हैं। हालांकि आम यात्रियों को नई बढ़ी हुई दरों के अनुसार ही किराया चुकाना होगा। बेमेतरा के जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल माहौर ने बताया कि नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। उन्होंने बस संचालकों को अपनी बसों में नई किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत

शेयर करे30 घायल; कराची से पेशावर जा रही थी; 5 साल में 500 से ज्यादा रेल हादसे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर 2026। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी