रामविलास की पहली पुण्यतिथि पर पीएम ने लिखा पत्र, चिराग ने कहा- आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 12 सितम्बर 2021। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। पटना के कृष्णापुरी स्थित लोजपा नेता चिराग पासवान के आवास पर बरसी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने पत्र लिखकर रामविलास पासवान के जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी  चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।  प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है, ‘देश के महान सपूत, बिहार के गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रहे स्वर्गीय राम विलास पासवान जी को मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैं आज उन्हें न केवल अपने आत्मीय मित्र के रूप में याद कर रहा हूं बल्कि भारतीय राजनीति में उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भी अनुभव कर रहा हूं। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में पासवान जी का हमेशा अपना एक अलग स्थान रहा। वे एक बहुत ही सामान्य पृष्ठभूमि से उठकर शीर्ष तक पहुंचे।’

 पीएम मोदी का कहना है कि जो युवा राजनीति के जरिए देश सेवा करना चाहते हैं वह पासवान जी के जीवन से काफी कुछ सीख सकते हैं। पीएम मोदी ने पत्र में आगे लिखा, ‘एनडीए सरकार के 6 वर्षों में भी उन्होंने इसी ऊर्जा के साथ स्वयं को जनहित से जुड़े निर्णय के लिए समर्पित रखा।  आज जो युवा राजनीति को जानना और समझना चाहते हैं या फिर राजनीति के जरिए  देश सेवा करना चाहते हैं पासवान जी का जीवन उन्हें काफी कुछ सीख सकता है।’

चिराग पासवान ने पीएम का जताया आभार

चिराग ने पीएम मोदी के पत्र को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि पिता जी की बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश प्राप्त हुआ है। सर, आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है। आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

Leave a Reply

Next Post

दिव्यांग को देख पिघला जज का दिल: बीच सड़क पर ही सुना दिया फैसला, 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 12 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक जज की दरियादिली का अनोखा मामला सामने आया है। जहां जिला सत्र न्यायाधीश खुद चलकर एक दिव्यांग फरियादी के पास पहुंचे। इतना ही नहीं बीच सड़क पर ही उन्होंने फैसला भी सुना दिया। फैसले में उन्होंने […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल