‘बस अब एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे’, चौथी बार फाइनल में पहुंचकर बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2025। आईपीएल 2025 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (नाबाद 56 रन) के अर्धशतक की बदौलत पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी की टीम तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन टीम को अब भी पहले खिताब का इंतजार है और इस साल यह खिताबी सूखा खत्म हो सकता है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने फाइनल में पहुंचने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बस एक मैच और बाकी है। उसे जीतने के बाद मिलकर जश्न मनाएंगे। आरसीबी की टीम इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है। पाटीदार ने मैच के बाद कहा, ‘हम अपनी योजना में बहुत स्पष्ट थे कि हमें कैसे गेंदबाजी करनी है। तेज गेंदबाजों ने पिच का बखूबी इस्तेमाल किया और सुयश शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वह स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करते हैं जो उनकी ताकत है। मैं उन्हें कुछ नहीं कहता क्योंकि मैं उन्हें कन्फ्यूज नहीं करना चाहता। उनकी गुगली बल्लेबाज ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं। मैं उन्हें बस साफ संदेश देता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजी करते हुए अगर वह कुछ रन खाते भी हैं तो कोई बात नहीं।

कप्तान पाटीदार ने फिल सॉल्ट की भी तारीफ की। कोहली (12) के आउट होने के बाद सॉल्ट ने जिस तरह पंजाब के गेंदबाजों पर ‘असॉल्ट’ (धुनाई) किए, वह देखने लायक था। 27 गेंदों की अपनी नाबाद 56 रन की पारी में सॉल्ट ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। पाटीदार ने कहा, ‘सॉल्ट जिस तरह से प्रत्येक मैच में बल्लेबाजी करते हैं, वह जिस तरह शुरूआत कराते हैं, वह शानदार है। मैं उनका मुरीद हूं। आरसीबी के प्रशंसकों को हमेशा शुक्रिया करता हूं क्योंकि हम जहां भी जाते हैं, हमें वो अपना मैदान ही लगता है। एक और मैच है (फाइनल), मिलकर जश्न मनाएंगे। पंजाब किंग्स को हार के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जो दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हमने बहुत जल्दी विकेट गंवा दिए। योजना बनाने में कोई गलती नहीं हुई क्योंकि मैच तक सब ठीक था, बस हम अपनी योजना पर अमल नहीं कर सके। गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहरा सकते क्येांकि स्कोर ही बहुत कम था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा।

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड (21 रन देकर तीन विकेट), भुवनेश्वर कुमार (17 रन देकर एक विकेट) और यश दयाल (26 रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिच का पूरा फायदा उठाया। इसके बाद लेग स्पिनर सुयश शर्मा (17 रन देकर तीन विकेट) ने घरेलू टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर दीं। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे सुयश ने कहा, ‘मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो लोग खुश होंगे। मेरी भूमिका स्टंप पर गेंदबाजी करने की है, भले ही यह गुगली हो, लेग स्पिन हो या फिर फ्लिपर। अब हम तीन जून को जश्न मनाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

'भारत अब सहन नहीं करता, भारत अब सीधा जवाब देता है', आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को आईएनएस विक्रांत पर पहुंचे। यहां उन्होंने नौसैनिकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने नौसैनिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज INS Vikrant पर अपने नौसैन्य योद्धाओं के बीच आकर मुझे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ