विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री से फोन पर की बात; रक्षा-व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 29 मार्च 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्पिरक टैरिफ लागू होने से कुछ दिन पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से बात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा और प्रवास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्ष ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग तथा गतिशीलता और प्रवास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी ने लैंडौ को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वार्ता के दौरान दोनों पक्ष “पारस्परिक चिंता” के मामलों पर बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भी दोनों के बीच वार्ता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिसरी और लैंडौ ने निष्पक्ष और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार संबंध बनाने के क्रम में बाधाओं को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों और रक्षा और प्रौद्योगिकी में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।  ब्रूस ने कहा कि मिसरी और लैंडौ ने पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी चर्चा की। वार्ता के दौरान लैंडौ ने अमेरिका में अवैध आव्रजन को रोकने में भारत की सहायता के लिए मिसरी को धन्यवाद दिया। साथ ही  भारत सरकार से इस मुद्दे पर निरंतर सहयोग करने के लिए कहा। 

गौरतलब है कि टैरिफ समेत अन्य व्यापार मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच मंगलवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार सौदे पर चल रही वार्ता सार्थक मोड़ पर पहुंच रही है। इस वार्ता को लेकर एक अधिकारी ने बताया था कि दोनों देश एक सहयोगपूर्ण और अनुकूल दृष्टिकोण पर बात कर रहे हैं। इसके बाद नए व्यापार उपाय लागू किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अधिकारी भारत पर और अधिक रियायतें देने के लिए दबाव डाल रहे हैं। अगले तीन दिन में  प्रस्तावित व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।  

Leave a Reply

Next Post

मोठाबाड़ी हिंसा के बाद बंगाल में 34 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद; हाईकोर्ट ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 29 मार्च 2025। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालदा जिले के मोठाबाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़पों पर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य को मामले की संवेदनशीलता को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं