दिल्ली में डेंगू के खिलाफ शुरू हुआ अभियान, सीएम अरविंद केेजरीवाल ने की घर की सफाई

indiareporterlive
शेयर करे

दिल्ली सरकार ने हर रविवार 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान की शुरुआत की

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा बीते वर्ष भी यह अभियान चलाकर सरकार डेंगू को हराने में सफल रही थी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2020। डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने आज 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान की शुरुआत की। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। सीएम ने अपने आवास में जगह-जगह इकट्ठा हुए पानी को फेंक कर साफ पानी से बदला। 

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह डेंगू के मच्छरों के प्रजनन का समय है। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों को इससे बचाएं। उन्होंने कहा कि हम पिछले साल की तरह इस बार भी ‘हर रविवार 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। अपने घरों में जमा पानी को हर हफ्ते ताजे पानी से बदले।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार इस अभियान के जरिए दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त करना चाहती है। उन्होंने जनता से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बीते वर्ष भी यह अभियान चलाकर सरकार डेंगू को हराने में सफल रही थी।

बता दें कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने डेंगू और चिकनगुनिया एंटीजन टेस्ट के लिए एलिसा तकनीक को अपनाया है। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने लोगों को डेंगू और मलेरिया के खिलाफ एंटीबॉडी बनी। यानी, वह बीमार हुए और स्वस्थ भी हो गए, जिनका उन्हें पता भी नहीं चला।

पिछले साल ’10 हफ्ते, 10 बजे 10 मिनट अभियान को कई हस्तियों और सरकारी अधिकारियों का समर्थन मिला था। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि आज से शुरू हुआ अभियान हर रविवार को जारी रहेगा।

इन 14 केंद्रों पर है व्यवस्था

लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल, पॉलीक्लीनिक बदरपुर, कालकाजी अस्पताल, पॉलीक्लीनिक कम मैटरनिटी होम, पॉलीक्लीनिक साउथ जोन, पॉलीक्लीनिक फतेहपुर बेरी, महरौली पॉलीक्लीनिक, पॉलीक्लीनिक मस्जिद मोठ, पॉलीक्लीनिक मुनिरका, स्कूल हेल्थ स्कीम नजफगढ़, पॉलीक्लीनिक घुम्मनहेड़ा, चेस्ट क्लीनिक कम डिस्पेंसरी बिजवासन, तिलक नगर अस्पताल और महाराजा अग्रसेन पॉलीक्लीनिक उतम नगर।

Leave a Reply

Next Post

दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के पास चला […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल