युद्धक्षेत्र में यूक्रेन को बड़ी कामयाबी! रोबोटाइन से रूसी सेना खदेड़ने का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 29 अगस्त 2023। रूस और यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच जहां रूस अपने कब्जे वाले क्षेत्र पर पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में जुटा है, वहीं यूक्रेन पलटवार कर अपने इलाकों को रूसी सेना के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश में है। इस कोशिश में यूक्रेन को सफलता भी मिली है। यूक्रेनी सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित रोबोटाइन को रूसी सेना के कब्जे से आजाद करा लिया। यूक्रेन का कहना है कि दो महीने से ज्यादा के संघर्ष के बाद अब वह रूसी सेना को क्षेत्र से खदेड़ने के बाद और दक्षिण में धकेल रहा है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसकी टुकड़ियों ने पिछले हफ्ते ही रोबोटाइन के कूटनीतिक रूप से अहम गांव में अपना झंडा फहरा दिया था और इस घटना का वीडियो भी साझा किया था। इसके बाद सैनिकों ने पूरे गांव में रूसी सैनिकों को ढूंढने का अभियान चाया और पूरे हिस्से पर नियंत्रण स्थापित किया। 

यूक्रेन के लिए अहम क्षेत्र है रोबोटाइन
बताया गया है कि रोबोटाइन रूस के कब्जे वाले जैपोरिज्झिया क्षेत्र के ओरिखिव से महज 10 किमी दूर तोकमाक जाने वाली कूटनीतिक रूप से अहम सड़क पर मौजूद है। रूस का इस पूरे इलाके की सड़कों और रेल नेटवर्क पर कब्जा है। इस लिहाज से यूक्रेन का यह अभियान काफी अहम रहा। 

अगर यूक्रेनी सेना इस अभियान के दौरान तोकमाक को वापस हासिल कर लेती है तो यह रूसी सेना के लिए बड़ा झटका होगा। दरअसल, यूक्रेन के सैनिक रूस की सेना को दक्षिण की ओर धकेलते हुए अजोव सागर की तरफ कूच कर रहे हैं। इससे रूसी सेना पर दो हिस्सों में बंटने का खतरा पैदा हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

तेजस्वी का योगी सरकार पर निशाना, कहा- वह हिंदू-मुसलमान और बुलडोज़र में व्यस्त, युवा नौकरी के लिए बिहार आ रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 29 अगस्त 2023। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि हाल में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार शामिल हुए। बिहार में 10 लाख नौकरियों का वादा करने वाले राजद नेता […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस