पीएम मोदी के स्वागत में सड़कों पर उमड़े भूटान के लोग, बोले- हम खुशनसीब, भारत हमारा दोस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

थिंफू 22 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान में हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह ही नई दिल्ली से भूटान की राजधानी थिंफू के लिए रवाना हुए और कुछ घंटे बाद भूटान पहुंच गए। पीएम मोदी के भूटान दौरे को लेकर भूटान के लोग बेहद खुश हैं और उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगह-जगह थिंफू की सड़कों के किनारे लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। 

पीएम मोदी के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा हुजूम
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में बच्चे भी सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। बच्चों ने अपने हाथों में भारत और भूटान के झंडे पकड़े हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्चों को निराश नहीं किया और लोगों से मिलते हुए बच्चों को उन्होंने दुलार किया। कई स्कूलों के बच्चे भी पीएम मोदी के स्वागत में अपने हाथों में तिरंगा झंडा पकड़े दिखाई दिए। एक स्कूली छात्र ने कहा कि ‘भूटान खुशनसीब है कि हमें भारत जैसा दोस्त मिला है।’ भूटान को जब भी मदद की जरूरत हुई है, भारत ने हमेशा साथ दिया है। छात्र ने भारत द्वारा जरूरत के समय की गई आर्थिक मदद और कोरोना के समय वैक्सीन उपलब्ध कराने की भी तारीफ की। 

थिंफू की रहने वाली एक महिला ने इस बात की उम्मीद जताई कि पीएम मोदी के भूटान दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी का थिंफू के पारो एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। भूटान की राजधानी में जगह जगह पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।

पीएम मोदी के भूटान दौरे पर दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत 1968 में हुई थी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में भी भूटान नरेश ने भारत का दौरा किया था। 

Leave a Reply

Next Post

अभिनय और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस से प्रभावित करती श्रेया चौधरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 23 मार्च 2024। श्रेया चौधरी ने प्रशंसित अमेज़ॅन सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में अपनी लुभावनी शुरुआत से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। तब से, श्रेया फिल्म निर्माताओं के रडार पर हैं क्योंकि उन्होंने शो में अपने अविश्वसनीय अभिनय और करिश्माई स्क्रीन […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस