बड़ा झटका: इस देश मे भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा किया बैन, जानें वजह?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। सऊदी अरब ने सुरक्षा कारणों और हज यात्रा के संचालन को बेहतर बनाने के लिए 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अन्य देश शामिल हैं। यह कदम सऊदी अरब द्वारा हज यात्रा के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अवैध प्रवास को रोकने के लिए उठाया गया है। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि कई विदेशी नागरिक हज, उमराह या व्यापारिक यात्रा के बहाने देश में प्रवेश करते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अवैध रूप से अधिक समय तक सऊदी अरब में रहना होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए सऊदी अरब ने वीजा प्रतिबंध और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है।

इसके अलावा, सऊदी अरब ने 13 अप्रैल तक हज वीजा आवेदन स्वीकार करने का ऐलान किया है। इसके बाद, हज यात्रा समाप्त होने तक कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य हज के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को रोकना है। इसके साथ ही, सऊदी अधिकारियों ने हज यात्रा के लिए एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि पर्यटकों को यात्रा के दौरान मदद मिल सके। यह कदम 2024 में हज यात्रा के दौरान हुई 1000 से ज्यादा मौतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि इस बार सुरक्षा और सुविधाएं बेहतर हो सकें।

सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है और अवैध रूप से देश में प्रवेश करता है, तो उसे 5 साल के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'मुसलमान भी आरएसएस में शामिल हो सकते हैं', मोहन भागवत ने रखी ये बड़ी शर्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक हालिया बयान ने देश की राजनीति और समाज में हलचल मचा दी है। वाराणसी में दिए गए उनके भाषण में उन्होंने कहा कि संघ किसी की पूजा पद्धति या धर्म […]

You May Like

लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर....|....दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी