‘अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा’, भाजपा नेता दिलीप घोष की चेतावनी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेदिनीपुर 27 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के बाद आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसने दोबारा भारत पर हमला किया, तो उसका नामो-निशान मिट जाएगा। घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की कार्रवाई सटीक और प्रभावशाली रही है। उन्होंने विपक्ष से भी देश के हित में बोलने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष को भी समझना चाहिए कि देश अब ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें देश के पक्ष में बोलना चाहिए। आतंकियों ने महिलाओं की मांग का सिंदूर देखकर हमला किया… इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर हुआ… अगर वे दोबारा हमला करेंगे, तो उनका अंत तय है।

घोष ने आगे कहा, अब पाकिस्तान को समझ में आ गया है… जिस तरह से भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर हमला किया, अगर वे वही गलती दोहराएंगे, तो उन्हें केवल गोलियां और मिसाइलें ही मिलेंगी। उनकी कमर तोड़ दी गई है। अब उन्हें समझ जाना चाहिए कि वे दुनिया से अलग-थलग पड़ चुके हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में एक सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका अंत निश्चित है। पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविर तबाह कर दिए। यह भारत की ‘विकसित भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

उन्होंने कहा, जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करता है, तो उसका मिटना भी तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत के मूल्यों और भावनाओं का प्रतीक है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जब भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान की सेना बौखला गई और दुस्साहस दिखाया, तब हमारी सेना ने उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Leave a Reply

Next Post

'पाकिस्तान जानता है सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी भेज रहा', पीएम मोदी ने खोली पड़ोसी की पोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गांधी नगर 27 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवादियों पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल