ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में ‘ढाबा’ का हाफ एनकाउंटर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 कानपुर, 14 सितंबर 2026। कानपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा पिस्टलों का सप्लायर भी है। स्वरूपनगर पुलिस ने इसे कई साल पहले जेल भेजा था। साथ ही वह बिठूर, उन्नाव, शुक्लागंज, जाजमऊ में बुक भी लगवाता है। पनकी समेत अन्य कई थाना क्षेत्रों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

वहीं, काकादेव में कारोबारी अमित की पत्नी शिवानी, बेटे रुद्र प्रताप, अर्पित ने कहा कि जल्द से जल्द अन्य पेशेवर अपराधी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएं। वारदात के तीसरे दिन परिजन ने सैकड़ों लोगों के साथ कैंडिल मार्च निकाला था। कहा था कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
बता दें कि काकादेव के ओम चौराहे पर कारोबारी अमित कुमार की ईंट पत्थर से कूंचकर हत्या करने के आरोपी नवाबगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह चौहान उर्फ संजय ढाबा को पुलिस ने रविवार शाम मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पनकी-सचेंडी बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए गैंगस्टर के आरोपी अवनीश दीक्षित की सलाह पर उसने खुद को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। नवीननगर पुरानी बस्ती निवासी अमित कुमार पांच सितंबर की रात 11:30 बजे अपनी सुधा मार्केट के बाहर पानी पीने रहे थे। तभी ओम चौराहे पर शास्त्रीनगर का पेशेवर अपराधी हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता, कुशल श्रीवास्तव, संजय सिंह ढाबा, अश्विनी यादव शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे।

ईंट-पत्थर से सिर कूंच दिया था
हिस्ट्रीशीटर ओम चौराहे पर बीचोंबीच पेशाब करने लगा। अमित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अमित को घसीटकर पीटते हुए ईंट-पत्थर से उनका सिर कूंच दिया था। अस्पताल में दूसरे दिन सात अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस बीते आठ दिनों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से रविवार शाम संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा की लोकेशन मिलने पर उसे घेर लिया गया।

दोनों पैरों में लगी गोली
उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि संजय ढाबा पर गुजैनी, कल्याणपुर, फजलगंज, नवाबगंज, काकादेव, बिठूर, कोतवाली, पनकी, स्वरूपनगर में कुल 58 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि संजय पेशेवर अपराधी है।

संरक्षण देने का आश्वासन दिया था
जांच में पता चला कि इसका दो बार पूर्व में भी हाफ एनकाउंटर हो चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी अवनीश दीक्षित ने उसे खुद की बेगुनाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कहा था। उसे आगे भी संरक्षण देने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Next Post

फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज

शेयर करेनौकरी दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख, फर्जी ट्रेनिंग भी दिलाई इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 14 सितंबर 2026।  फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत के खिलाफ पुलिस ने तीसरी प्राथमिकी दर्ज की है। जहांगीराबाद निवासी और बैतूल मूल की […]

You May Like

निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या....|....कॉलेजों में अब नहीं चलेगी मनमानी! ....|....तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक