प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर की हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, महिला को उम्रकैद

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 28 जुलाई 2026। जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव को जलाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। मामले में अदालत ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 2 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि 2 मार्च 2021 को कापू थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी यशोदा उर्फ दशोदा सारथी का प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार 1 मार्च 2021 की रात करीब 8:30 बजे उसके घर मेहमान के रूप में आया था। रात करीब 9:30 बजे उसने कथित तौर पर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद तत्कालीन विवेचना अधिकारी धनीराम राठौर ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि घटना के दिन देवा उर्फ लखन सिदार अपनी प्रेमिका यशोदा उर्फ दशोदा से मिलने आया था। वहां उसने यशोदा को उसके दूसरे प्रेमी दुष्यंत यादव के साथ देख लिया, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर देवा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। अगले दिन यशोदा ने गांव के कोटवार को देवा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी थी। जांच के दौरान यशोदा ने सह-आरोपी दुष्यंत यादव के साथ मिलकर हत्या करने और शव को जलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यशोदा सारथी और फरार आरोपी दुष्यंत यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत न्यायालय में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय में हुई। न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान तथा दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को देवा उर्फ लखन सिदार की हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और 2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही मृतक के परिजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 लाख रुपये की प्रतिकर राशि दिलाने की अनुशंसा भी की है।

Leave a Reply

Next Post

कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही

शेयर करेबिना सुरक्षा किट मजदूरों से कराया काम, एक की हालत बिगड़ी इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 28 जुलाई 2026। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। हादसे के अगले ही दिन […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस