सीएम भगवंत मान ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक, कहा- अपने हलकों के विकास कार्यों की योजना तैयार करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 19 अप्रैल 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी से सभी विधायकों से कहा है कि वह अपने-अपने हलके की समस्याओं और लंबित विकास कार्यों का एक ब्लू-प्रिंट तैयार करके लाएं ताकि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाया जा सके और विकास कार्यों को शुरू कराया जा सके। भगवंत मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में सभी आप विधायकों के साथ वन-टू-वन मुलाकात की और उनसे उनके हलकों के बारे में जानकारी हासिल की और कामकाज में आ रही दिक्कतों के बारे में जाना।

सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल कुछ विधायकों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपने हलकों की ऐसी समस्याएं रखी, जिनका हल प्राथमिक आधार पर निकालना बहुत जरूरी हो चुका है। इसके साथ ही विधायकों ने बताया कि उनके हलकों में बरसों से लंबित अनेक विकास कार्यों को लेकर भी आम लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने ऐसे विकास कार्यों की जानकारी भी रखी। 

कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने हलकों में नशे की समस्या का उल्लेख भी किया है और नशा तस्करों के साथ पुलिस थानों की मिलीभगत की कई सूचनाएं भी रखते हुए थानों में तैनात स्टाफ को बदलने की मांग की। इसी तरह कुछ विधायकों ने सरकारी अफसरों के ढुलमुल कामकाज की शिकायत भी मुख्यमंत्री से की।

विधायकों से मिले फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने-अपने हलके के बारे में ब्लू-प्रिंट तैयार करने लाने को कहा है, जिसके आधार पर संबंधित विभाग को अफसरों को बुलाकर बैठक की जाएगी और समस्याएं हल करने के साथ-साथ विकास कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय विभागों को चुस्त-दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी लगातार ऐक्शन में, अब भूपेश बघेल और अशोक गहलोत को किया तलब; पूछा फ्यूचर प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़