सोनिया गांधी लगातार ऐक्शन में, अब भूपेश बघेल और अशोक गहलोत को किया तलब; पूछा फ्यूचर प्लान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सोनिया गांधी से दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में मिलने का कार्यक्रम है। यहां दोनों मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों की राजनीतिक स्थिति का ब्योरा देंगे और बैठक में भविष्य के रोड मैप पर चर्चा की जाएगी।

बुधवार से शुरू हो रहे बैठकों का सिलसिला आगामी कुछ दिनों तक 10 जनपथ पर जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशांत किशोर, अंबिका सोनी, एके एंटनी, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश और रणदीप सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी और बैठकें होने वाली हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत सोनिया के समक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर को राजस्थान के उदयपुर जिले में कराने का प्रस्ताव रख सकते हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी उठ रही है। इस लिहाज से भी सीएम गहलोत का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। 

वैसे राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने वाले हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारी भी शुरू भी कर दी है। भाजपा की तरह कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर गहलोत और पायलट गुट के बीच खींचतान जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

मां-बेटे की आत्महत्या का मामला, मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के 6 नेता गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 20 अप्रैल 2022। तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी के छह नेताओं को कामारेड्डी में एक रियल एस्टेट व्यवसायी और उसकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज यह […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़