मुख्यमंत्री 7 जनवरी को राजिम, मोतिमपुर-मुंगेली और बिलासपुर के दौरे पर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 6 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी को गरियाबंद जिले के राजिम, मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बिलासपुर भी जाएंगे। भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहंुचेंगे और वहां प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल दोपहर 2 बजे मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) पहुंचकर अखण्ड नवधा रामायण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर जिले के उसलापुर स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद शाम 6.45 बजे कार द्वारा रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

शेयर करेलगभग 8.54 करोड़ रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास गौरेला में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर उपवन का शिलान्यास हितग्राहियों को 4.63 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और 13.59 लाख रूपए की सामग्री का किया वितरण भर्रापारा पेण्ड्रा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान