‘भारत को जो सही लगे, वो करे, हम उसके साथ’, पहलगाम आतंकी हमले पर ब्रिटिश सांसदों ने किया समर्थन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 25 अप्रैल 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को दुनियाभर में समर्थन मिल रहा है। ब्रिटेन के कई सांसदों ने भी भारत का समर्थन किया है और पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने तो यहां तक कहा है कि भारत इस हमले के जवाब में जो भी कार्रवाई करेगा, उसे हमारा समर्थन रहेगा। वहीं भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर नाराजगी जताई और कहा कि हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। 

‘धर्म के आधार पर नफरत गलत’
लंदन स्थित इंडिया हाउस में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि हम यहां अपना दुख जताने आए हैं। जब भी आतंकी हमला होता है, यह मानवता पर हमला है। यह आतंकी हमला दिखाता है कि लोगों से उनके धर्म के आधार पर नफरत की जा रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैंने हाउस ऑफ कॉमन्स में भी ये मामला उठाया है। मैंने सरकार से अपील की है कि न सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताएं बल्कि भारत इस हमले के जवाब में जो भी कदम उठाए, उसे पूरा समर्थन भी दें। हालांकि इससे संघर्ष छिड़ने का भी खतरा है। पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सभी हिंदुओं के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और हम शर्मिंदा हैं। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि ‘नौ साल पहले मैं कश्मीर गया था तो उसकी प्राकृतिक सुंदरता हमेशा के लिए मन में मन में छप गई। आतंकी घाटी में पर्यटन खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दे सकते। आतंकियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए या उनका खात्मा किया जाए। ये मेरा मानना है कि ब्रिटेन की सरकार भारत का साथ देगी और भारत जो भी करना चाहता है, चाहे वो सैन्य कार्रवाई ही हो, उसका समर्थन करेगी।’

पहलगाम आतंकी हमला कायराना करतूत
कार्यक्रम में ब्रिटेन की एक अन्य सांसद कैथरीन वेस्ट भी शामिल हुईं और उन्होंने भी पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदना प्रकट की और इसे निर्दोष नागरिकों पर कायराना हमला बताया। भारतीय मूल के तनमनजीत सिंह धेसी ने ब्रिटिश संसद में पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया और पहलगाम आतंकी हमले को कायराना बताते हुए इसकी तीखी आलोचना की। एक अन्य सांसद लूसी पावेल ने भी पहलगाम हमले को लेकर कहा इस मुश्किल समय में ब्रिटेन सरकार की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। बीती 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। 

लंदन उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लोग इकट्ठा हुए और कायराना हमले की तीखी भर्त्सना की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया। भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी से अपील की कि वे इस हमले के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं। आतंकवाद का पोषण करने के लिए पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में करीब 1800 पाकिस्तानी, फिलहाल खुद कर रहे वापसी; डीजीपी ने दिए ये आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 25 अप्रैल 2025। प्रदेश में करीब 1800 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं, जिन्हें अब वापस जाना होगा। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के फैसले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग फिलहाल खुद ही लौटने लगे हैं। वापस जाने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार