महिला मोर्चा का राजीव भवन घेराव स्तरहीन नौटंकी – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में किए गए प्रदर्शन को प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला मोर्चा की स्तरहीन नौटंकी बताया है। मणिपुर में महिलाओं पर लंबे समय से अत्याचार हो रहा महिलाएं जिंदा जलाई जा रही उनके साथ सामूहिक दुराचार की घटनाएं लगातार हो रही तब महिला मार्चा को लकवा मार गया था। कभी महिला मोर्चा ने मणिपुर की महिलाओं की सुरक्षा, उनके जानमाल की रक्षा के लिए मोदी सरकार के सामने आवाज कभी क्यों नहीं उठाया? महिला मोर्चा महिलाओं के संबंध में सेलेक्टिव पॉलिटिक्स बंद करे।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस ऑफिस का घेराव पर केवल मोदी सरकार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर बने देश व्यापी माहौल से ध्यान भटकाने के लिए किया है। महिला मोर्चा प्रदेश में रोज हो रही महिला अत्याचार, राज्य में प्रतिदिन हो रहे 8 बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ क्यों मौन है? बालोद में मासूम छात्रा पर एसिड अटैक होता है महिला मोर्चा एक निंदा के बयान नहीं देती है। अब मणीपुर की घटना को लेकर कांग्रेस दफ्तर घेरने बेशर्मीपूर्वक आ गयी। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रज्वल रेवन्ना की पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली भाजपा की महिला पदाधिकारी पहले अपने दल के नेताओं का घेराव करे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार में खराब सड़के छत्तीसगढ़ की पहचान बन गईं - कांग्रेस

शेयर करेबदहाल सड़कों ने खोली भाजपा सरकार के सुशासन की पोल, जनता परेशान और सरकार बेपरवाह इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव सड़को की मरम्मत […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’