प्रदेश में प्याज की कीमत में नियंत्रण के लिए निरंतर जांच जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अक्टूबर 2020। राज्य शासन द्वारा प्याज के खुदरा मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होने की वजह से जिले के थोक व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं की बैठक लेकर सभी थोक व्यापारियों एवं कमीशन अभिकर्ताओं को उनके परिसर में प्याज के स्टॉक एवं मूल्य प्रदर्शित करने तथा पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की जा रही है।

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को राहत देने के लिए धमतरी के पांच थोक दुकानों में नियंत्रित दर पर 70 रूपए प्रति किलो के मान से दो किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्याज विक्रय की व्यवस्था की गई है। इनमें सिहावा रोड स्थित नारायण आलू भण्डार, सुरेश प्रभुदास, रत्नाबांधा चौक स्थित अठवानी ट्रेडर्स, घड़ी चौक स्थित देशराज पंजाबी तथा बठेना अस्पताल के सामने पटेल ट्रेडर्स शामिल हैं। खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उपभोक्ता अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए प्याज प्राप्त कर सकते हैं। प्याज प्राप्त करने के लिए उन्हें थैला साथ में लेकर जाना होगा। व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं को फुटकर व्यापारी एवं उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर प्याज विक्रय करने के लिए निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Next Post

गंगालूर में तहसील कार्यालय का शुभारंभ : सप्ताह में दो दिन होंगे संचालित तहसील कार्यालय : 47 गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 28 अक्टूबर 2020। गंगालूर क्षेत्रवासियों का बरसों पुराना सपना साकार हो रहा है छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की मंशानुरूप शासन की समस्त योजनाएं जनता तक सुगमतापूर्वक पहुंचाने विभिन्न दस्तावेजों जाति, निवास, आय सहित भूमि विवाद बटवारा नामांतरण, नकल बी-1 खसरा स्थानीय स्तर पर सुगमतापूर्वक प्रदान करने एवं राजस्व प्रकरणों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट