फैन्स ने कोहली से की पाकिस्तान आकर एशिया कप खेलने की अपील, कहा- आपको बाबर से ज्यादा प्यार देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुल्तान 13 दिसंबर 2022। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से आगे है। इस हार से पाकिस्तान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान में अपनी टीम की हार से वहां के फैन्स काफी निराश हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 2023 एशिया कप की मेजबानी को लेकर परेशान है, ऐसे में 17 साल बाद उनके देश का दौरा कर रही इंग्लिश टीम से हारने पर फैन्स ने बोर्ड की जमकर आलोचना भी की है। दूसरे टेस्ट के दौरान तो पाकिस्तानी फैन्स ने मैदान में बाबर आजम को जमकर ट्रोल किया था। फैन्स ने उन्हें जिम-बाबर कहकर पुकारा था। 

दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान नहीं करेगा, बल्कि इसे किसी न्यूट्रल जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने धमकी दी थी कि भारत अगर पाकिस्तान नहीं आएगा, तो उनकी टीम भी अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उनके देश नहीं जाएगी।

पाकिस्तानी फैन्स ने कोहली से की अपील

हालांकि, इन विवादों के बीच पाकिस्तान के फैन्स ने विराट कोहली के लिए खास मैसेज दिया है। कोहली की पाकिस्तान में खूब फैन फॉलोइंग है। इसी कड़ी में मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में दो फैन दो प्लेकार्ड लेकर पहुंचे थे, जिसमें विराट कोहली के लिए मैसेज लिखा था। पाकिस्तानी फैन्स ने लिखा था- हैलो किंग कोहली! आप पाकिस्तान आएं और एशिया कप खेलें। हम आपको किंग बाबर से भी ज्यादा प्यार देंगे।

विश्व कप को लेकर खेल मंत्री का बयान

इससे पहले पीसीबी के बयान के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत सभी टीमों के साथ 2023 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा।  उन्होंने कहा- यह बीसीसीआई का आंतरिक मामला है और वह इस मुद्दे को स्मार्ट तरीके से संभालेंगे। हमने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी करते हुए अभी तक कुछ भी गलत नहीं किया है। हमने पहले विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और सभी टीमों ने खुशी से भाग लिया। हम अगले साल टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे और सभी टीमें इसमें खेलेंगी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कहा- देश में यूपी विकास का नया मॉडल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 13 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव से पहले भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल