चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, जिस देश में कर रहीं काम, वहां के कानून मानेंगी चीनी कंपनियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मार्च 2023। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने अपनी कंपनियों को हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों और स्थानीय कानूनों के अनुसार काम करने के लिए कहा है। यह बयान चीन ने भारत में सामने आई उस खबर के बाद जारी किया, जिसमें दावा किया गया था कि भारत सरकार स्मार्टफोन की सुरक्षा जांच व पहले से इंस्टॉल एप हटाने के लिए नए नियम ला रही है।

भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्मार्टफोन की सुरक्षा जांच व पहले से इंस्टॉल एप हटाने के लिए नये नियम वाली खबर को खारिज किया है। कहा, सरकार मोबाइल सुरक्षा गाइडलाइंस के लिए केवल कंपनियों के साथ चर्चा कर रही है। यह पहले से चल रही प्रक्रिया है।

चंद्रशेखर ने साफ किया कि सुरक्षा जांच या कठोर सरकारी कार्रवाई की खबर पूरी तरह गलत है। यह खबर भारतीय मानक ब्यूरो के मानक आईएस17737 (पार्ट-3) 2021 के तहत बनी मोबाइल सुरक्षा गाइडलाइंस पर स्मार्टफोन निर्माण सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के साथ पहले से चल रही चर्चाओं को गलत ढंग से समझते हुए जारी की गई। चंद्रशेखर ने कहा कि भारत का आईटी मंत्रालय साल 2026 तक भारत में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन 30 हजार करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के लिए केंद्रित होकर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अनुभवी खिलाड़ी हुईं फेल तो युवाओं ने किया कमाल; कनिका और ऋचा ने दिलाई आरसीबी को पहली जीत, यूपी की तीसरी हार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आखिरकार पहली जीत मिल गई है। उसने गुरुवार (15 मार्च) को टूर्नामेंट के 13वें मैच में यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्टार खिलाड़ियों से सजी स्मृति मंधाना की […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक